पूर्णिया, दिसम्बर 3 -- अमौर, एक संवाददाता। अमौर प्रखंड क्षेत्र के धुरपैली पंचायत के वार्ड संख्या तेरह मधुवा कोला स्थित प्राथमिक विद्यालय मधुवा कोला मेंचोरी की घटना को अंजाम दिया। खिड़की तोड़कर गैस सिलेंडर समेत हजारों रुपये की चोरी कर ली। इस संबंध में प्रभारी प्रधान उबेदा खातून द्वारा अमौर थाने में आवेदन दिया गया है ।वही थानाध्यक्ष अवधेश कुमार द्वारा आवेदन मिलते ही जांच पड़ताल शुरू कर दी गयी है। वही विद्यालय में चोरी के कारण मंगलवार को विद्यालय पढ़ने आए लगाभग एक सौ बच्चों के लिए खाना नहीं बन सका। विद्यालय परिसर के एक तरफ रसोईघर है। इससे पूर्व लगाभग एक साल पहले भो इस विद्यालय में अज्ञात चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम देते हुए वर्ग भवन में लगे पंखों की चोरी की थी। सोमवार की रात चोरों ने किसी समय रसोई घर की खिड़की तोड़ गैस सिलेन्डर, चूल्हा, बर्तन स...