रुद्रपुर, फरवरी 2 -- खटीमा, संवाददाता। संयुक्त राष्ट्र के प्लांट-फॉर-द-प्लैनेट कार्यक्रम के तहत राजीव गांधी नवोदय विद्यालय के चयनित बच्चों के लिए क्राफ्ट कार्यशाला का आयोजन किया गया। इसमें स्थानीय पारिस्थितिकी से जुड़ी जैव सामग्री कांस और मूंज के उपयोग से थारू क्राफ्ट की बारीकियां सिखाई गईं। कार्यशाला के मेंटर निर्मल न्योलिया ने बताया कि किरन स्वयं सहायता समूह दियां से आमंत्रित रिसोर्स पर्सन शिव कुमारी और सुनील देवी ने 16 बच्चों को पारंपरिक थारू क्राफ्ट का प्रशिक्षण दिया। ये बच्चे पिछले दस माह से अकादमी की विभिन्न गतिविधियों से जुड़े रहे हैं। सोमवार को आयोजित कार्यशाला में बताया गया कि इसका उद्देश्य बच्चों में कौशल विकास के साथ-साथ सतत विकास, शिक्षा और पर्यावरण संरक्षण के वैश्विक लक्ष्यों को बढ़ावा देना है। कार्यशाला का संचालन अकादमी के ए...