मैनपुरी, सितम्बर 21 -- घिरोर विकासखंड की ग्राम पंचायत कोसमा हिनूद में बना कूड़ा संग्रह केंद्र ही कूड़े में बदल गया है। कूड़ा संग्रह केंद्र में बड़ी-बड़ी झाड़ियां उग आयी हैं। गांव के मुख्य मार्ग पर स्थित कंपोजिट विद्यालय और प्राइमरी विद्यालय का संचालन होता है। विद्यालय के निकट ही कूड़ा संग्रह केंद्र बनाया गया, जहां गंदगी का अंबार लगा हुआ है। जिससे बीमारियां फैलने का खतरा रहता है। ग्रामीणों ने कई बार प्रधान और सचिव से शिकायत की लेकिन सुनवाई नहीं हुई। कोसमा हिनूद निवासी ज्ञान सिंह शाक्य, गजेंद्र कश्यप, अंकुश शर्मा, वैभव परमार, संतोष जादौन, विनोद कश्यप आदि का कहना है कि ग्राम प्रधान और पंचायत सचिव ने अपनी मनमर्जी से विद्यालय के निकट कूड़ा संग्रह केंद्र का निर्माण कर दिया। इस केंद्र में लगा बजट व्यर्थ चला गया। कूड़ा संग्रह केंद्र ही गंदगी में ...