पूर्णिया, मई 15 -- गढ़बनैली, एक संवाददाता। कलानन्द उच्च माध्यमिक विद्यालय गढ़बनैली में प्रभारी प्रधानाध्यापक नुरुल होदा की अध्यक्षता में विद्यालय के सर्वांगीण विकास को लेकर एक आम सभा का आयोजन किया गया। प्रभारी प्रधानाध्यापक ने विद्यालय में संचालित पठन-पाठन कार्य के साथ अन्य गतिविधियों के बारे में जानकारी देने के बाद कहा कि विद्यालय के मुख्य द्वार के सामने कुछ कृषकों द्वारा मक्का, अनाज, पाट इत्यादि को सुखाने का काम किया जाता है, जिसके कारण विद्यालय आने-जाने वाले हमारे छात्र-छात्राओं समेत राहगीर को कठिनाईयों का सामना करना पड़ता है। सड़क दुघर्टना की भी संभावना बनी रहती है। विद्यालय खेल मैदान में अनाज को सुखाने विद्यालय द्वारा आयोजित विभिन्न प्रकार के प्रतियोगिताओं, खेल-कूद कार्यक्रम में कठिनाईयों का सामना करना पड़ता है, सही समय पर मैदान का उ...