मथुरा, फरवरी 2 -- मथुरा। रसूलपुर प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालय की दुर्दशा एवं जलभराव की समस्या को लेकर ग्रामीणों ने जिलाधिकारी कार्यालय पर धरना प्रदर्शन कर ज्ञापन सौंपा। ग्रामीणों ने बताया कि विद्यालय परिसर एवं कक्षाओं में जलभराव की गंभीर समस्या के कारण बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है तथा बच्चों के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है। विद्यालय में चारों ओर पानी भर जाता है। विद्यालय की बाउंड्री न होने के कारण रसूलपुर माइनर का पानी सीधे विद्यालय परिसर व कक्षाओं में प्रवेश कर जाता है, जिससे स्थिति और भी भयावह हो जाती है। विद्यालय में विगत चार माह से विद्युत आपूर्ति बंद है, जिससे बच्चों की पढ़ाई, विशेषकर बरसात के मौसम में लगभग असंभव हो जाती है। ग्रामीणों ने ज्ञापन देकर समस्या का समाधान करने की मांग जिलाधिकारी से की है।

हिंदी हिन्द...