फर्रुखाबाद कन्नौज, नवम्बर 13 -- शमसाबाद, संवाददाता। कंपोजिट विद्यालय दुबरी में छात्र और शिक्षक उस समय दंग रह गए जब विद्यालय की छत पर उन्हें एक बिस्तर बिछा हुआ दिखायी पड़ा। इसकी जानकारी छुट्टी पर चल रहे प्रधानाध्यापक को दी गयी। विद्यालय की छत पर कौन बिस्तर बिछाकर गया है इसके बारे में जानकारी जुटाने का प्रयास किया जा रहा है। कंपोजिट विद्यालय दुबरी में इंचार्ज प्रधानाध्यापक राहुल गंगवार अवकाश पर थे। दोपहर में लंच के समय बच्चे खेल रहे थे। एक छात्र ने दूसरे छात्र की चप्पल को विद्यालय की छत पर फेंक दिया। इसको उठाने के लिए कुछ छात्र छत पर पहुंचे तो देखा कि यहां पर बिस्तर बिछा है। इस पर बच्चां ने शिक्षकों को जानकारी दी। इंचार्ज प्रधानाध्यापक तक यह बात पहुंची। उन्होंने बताया कि जो बिस्तर छत पर बिछा था उसे विद्यालय में रखवा दिया गया है। पूर्व में भी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.