बक्सर, जनवरी 3 -- पेज-03 के लिए कृष्णाब्रह्म। स्थानीय थाना क्षेत्र के ढेंका स्थित प्राथमिक विद्यालय में चोरी की घटना सामने आई है। जानकारी के अनुसार 24 दिसंबर को विद्यालय बंद कर प्रभारी प्रधानाध्यापिका वर्षा कुमारी अपने घर चली गई थीं। एक जनवरी को जब विद्यालय खुला तो उन्होंने देखा कि स्कूल के गोदाम का ताला टूटा हुआ है। गोदाम में रखे मध्याह्न भोजन से संबंधित बर्तन, चावल सहित अन्य सामग्री गायब पाई गई। घटना की सूचना मिलते ही विद्यालय प्रशासन में हड़कंप मच गया। प्रभारी प्रधानाध्यापिका के बयान पर कृष्णाब्रह्म थाना में अज्ञात चोरों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...