कोडरमा, दिसम्बर 11 -- मरकच्चो, निज प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र अंतर्गत महुगांय पंचायत के सोनेडीह उत्क्रमित मध्य विद्यालय में बुधवार की रात चोरों ने धावा बोलकर विद्यालय कार्यालय का ताला तोड़ दिया और वहाँ रखे दो गैस सिलेंडर की चोरी कर ली। चोरों ने कार्यालय में रखे कागजात भी पूरी तरह बिखेर डाले, जिससे कार्यालय में अव्यवस्था का माहौल देखा गया। घटना की जानकारी देते हुए विद्यालय के प्रधानाध्यापक अरुण कुमार यादव ने बताया कि बुधवार को रोज की तरह विद्यालय का संचालन कर वे घर चले गए थे। अगले दिन जब वे विद्यालय पहुँचे और कार्यालय खोलने लगे तो देखा कि ताला टूटा हुआ था। अंदर प्रवेश करने पर पता चला कि कार्यालय में रखा दो गैस सिलेंडर गायब है, जबकि अन्य महत्वपूर्ण कागजात इधर-उधर बिखरे पड़े थे। प्रधानाध्यापक ने बताया कि घटना की जानकारी तत्काल पुलिस को दे दी गई...