पूर्णिया, दिसम्बर 17 -- मीरगंज, एक संवाददाता। मंगलवार को अनुमंडल पदाधिकारी अनुपम ने धमदाहा प्रखंड अंतर्गत प्राथमिक विद्यालय डकैता का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कक्षाओं में पहुंचकर छात्राओं से संवाद किया और विद्यार्थियों की शैक्षणिक प्रगति, बच्चों की उपस्थिति उपस्करों की स्थिति, पेयजल की स्थिति, स्वच्छता,मध्याह्न भोजन शिक्षण कार्यप्रणाली समेत अन्य बिंदुओं की गहन जांच की गई। इसके उपरांत उन्होंने शिक्षकों व प्रधानाध्यापकों को कई आवश्यक दिशा-निर्देश दिया। साथ ही शिक्षकों को उनके कर्तव्यों एवं दायित्वों के प्रति पूर्ण निष्ठा से कार्य करने तथा शिक्षण कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरतने के स्पष्ट निर्देश दिए गए। विद्यालय के शैक्षणिक स्तर में सुधार के लिए नियमित मूल्यांकन करने के निर्देश दिए गए ताकि विद्यालय की गुणवत्ता को बेहत...