सोनभद्र, दिसम्बर 9 -- सोनभद्र, संवाददाता। जिले के 56 राजकीय माध्यमिक विद्यालयों में अध्ययनरत कक्षा नौ के छात्र-छात्राओं का मिड-लाइन असेसमेंट ओएमआर शीट के माध्यम से 15 दिसंबर को परीक्षा होगा। इसमें कक्षा नौ के 6390 छात्र-छात्राएं हिस्सा लेंगे। परीक्षा विद्यालय पर सुबह 10 बजे से 11:30 बजे तक आयोजित की जाएगी। राजकीय माध्यमिक विद्यालयों में अध्ययनरत कक्षा नौ के विद्यार्थियों का ओएमआर शीट पर परख एप के माध्यम से लर्निंग आउटकम आधारित मिड-लाइन असेसमेंट कराया जाएगा। इससे विद्यालयों में बेहतर और सकारात्मक वातावरण का सृजन होगा। इसके माध्यम से विद्यार्थियों के अधिगम स्तर का विश्लेषण कर उनकी परेशानियों और कमियों को चिह्नित कर उन्हें दूर किया जाएगा। इसमें हिंदी, गणित, विज्ञान और सामाजिक विज्ञान विषय का प्रश्न रहेगा। प्रत्येक विषय से 15-15 (कुल 60) प्रश...