मोतिहारी, जनवरी 7 -- मोतिहारी, हिप्र.। जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव नितिन त्रिपाठी की अध्यक्षता में मंगलवार को उनके सभा कक्ष में समीक्षा व योजना बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिले के सभी लीगल लिटरेसी क्लब से जुड़े विद्यालयों के नामित शिक्षक, संभाग प्रभारी, तथा जिला शिक्षा पदाधिकारी कार्यालय से संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे। बैठक का मुख्य उद्देश्य वर्ष 2026 में विद्यालय स्तर पर आयोजित किए जाने वाले कानूनी जागरूकता शिविरों की रूपरेखा तैयार करने, कार्यक्रमों के प्रभावी क्रियान्वयन पर चर्चा करने तथा विभिन्न कानूनी विषयों को छात्रों तक सरल एवं व्यावहारिक रूप में पहुंचाना था। बैठक को संबोधित करते हुए सचिव श्री त्रिपाठी ने कहा कि विद्यालय स्तर पर छात्रों को कानून की बुनियादी जानकारी देना अत्यंत आवश्यक है, ताकि वे अपने अधिकारों और कर्तव्यों को स...