जौनपुर, अगस्त 31 -- जौनपुर, संवाददाता। राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ जौनपुर ने जनपद के सभी प्रधानाध्यापकों व शिक्षकों से एक सितंबर को हमारा विद्यालय हमारा स्वाभिमान संकल्प कार्यक्रम विद्यालयों में आयोजित करने की अपील की है। महासंघ 1988 से गुरुजनों की गरिमा, सेवा सुरक्षा, गुरु-शिष्य परम्परा की पुनर्स्थापना और शैक्षिक विकास के लिए कार्यरत है। संकल्प का उद्देश्य विद्यालय को स्वच्छ, अनुशासित, हरित व प्रेरणादायी बनाना, संसाधनों का संरक्षण करना, शिक्षा को चरित्र निर्माण व समाज सेवा का साधन मानना तथा विद्यालय को संस्कार व समर्पण का तीर्थ बनाना है। देशभर के पांच लाख से अधिक विद्यालयों में शिक्षक-विद्यार्थी प्रार्थना सभा में यह संकल्प लेंगे। अभियान की सफलता हेतु जिला संयोजक सत्येंद्र सिंह राणा, सहसंयोजक केशव प्रसाद सिंह, डॉ. ज्ञान प्रकाश उपाध्याय, डॉ. ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.