बोकारो, अगस्त 13 -- अंगवाली/खेतको। उन्नति का पहिया के तहत पेटरवार प्रखंड के उउवि चांपी में छात्र-छात्राओं के बीच 50 साइकिल का वितरण मंगलवार को किया गया। जिप सदस्य माला कमारी, जिला परिषद प्रतिनिधि आनंद प्रजापति, मुखिया प्रतिनिधि सीताराम मुर्मू, प्रधानाध्यापक राजेश कुमार सिंह, विप्रस अध्यक्ष अयोध्या प्रजापति, सहायक शिक्षक श्यामनंदन प्रसाद, संपत तांती, बालेश्वर महतो, निर्मला कुमारी, जितेंद्र प्रसाद, मो हाशिम रजा, राजेश्वर प्रसाद टुडू, मुदस्सर आलम आदि थे। अंगवाली उत्तरी मुखिया धर्मेंद्र कपरदार व उपमुखिया रियाज अहमद की उपस्थिति में उत्क्रमित कन्या मवि में 22 तथा चलकरी में उउवि में 86 को मुखिया अकलेश्वर ठाकुर की उपस्थिति में साइकिल वितरण किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...