एटा, जून 23 -- यूपी बोर्ड से वर्ष 2025 की हाईस्कूल, इंटरमीडिएट की अंकतालिकाएं जिले को मिल गई हैं। जल्द से जल्द अंकतालिकाएं को वितरण कराने के निर्देश दिए हैं। 24 जून से अंकतालिका वितरण सुनिश्चित कराये जाने को दो कर्मचारियों की डयूटी लगायी हैं। जिला विद्यालय निरीक्षक ने बताया कि 20 जून को शासन से वर्ष 2025 में हाईस्कूल, इंटरमीडिएट की परीक्षा देने वाले छात्र-छात्राओं की अंकतालिकाएं जनपद में भेज दी गई हैं। अंकतालिका प्राप्त होने के लिए विद्यालयों को वितरण 24 जून से कराया जाएगा। उन्होंने बताया कि अंकतालिकाएं विद्यालयों को वितरित कराने को दो कर्मचारियों की ड्यूटी लगायी गई है। डीआईओएस ने बताया कि 24 जून प्रात: 11 बजे से दोपहर दो बजे तक विद्यालयों के प्रधानाचार्य, प्रतिनिधियां को अंकतालिकाएं वितरित की जाएंगी। उन्होंने बताया कि वर्ष 2025 में कुल 4...