आरा, मार्च 18 -- गड़हनी, एक संवाददाता। स्थानीय प्रखंड के सभी विद्यालयों की 10वीं व 11वीं कक्षा की बालिकाओं को बिहार शिक्षा परियोजना के आदेश पर रानी लक्ष्मीबाई आत्मरक्षा प्रशिक्षण के तहत कराटे का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। मंगलवार को उच्च माध्यमिक विद्यालय गड़हनी व उत्क्रमित मध्य विद्यालय पड़रिया में 10 व 11 कक्षा की 14 बालिकाओं को कराटे का प्रशिक्षण मार्शल आर्ट प्रशिक्षक रजत कुमार व निधि कुमारी की ओर से दिया गया। प्रशिक्षण 24 दिन सभी बालिकाओं को देना है। इनमें से अच्छे कराटे सीखने वाली दो बालिकाओं का चयन किया जाएगा और उनको 66 दिन का प्रशिक्षण देकर मार्शल आर्ट सिखाया जाएगा। प्रशिक्षण प्रखंड के सभी विद्यालयों में अलग-अलग प्रशिक्षक की ओर से दिया जा रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.