छपरा, जुलाई 21 -- छपरा, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। प्रोजेक्ट बेस्ड लर्निंग कार्यक्रम के तहत कक्षा 6 से 8 के गणित व विज्ञान विषय के पाठ आधारित प्रोजेक्ट का विद्यालय स्तर पर क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के उद्देश्य से सोमवार को एक दिवसीय जिलास्तरीय कार्यशाला सह समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। कार्यक्रम शहर के लक्ष्मीनारायण ब्राह्मण उच्च माध्यमिक विद्यालय, छपरा के सभागार में पूर्वाह्न 10 बजे से शुरू हुआ। कार्यशाला में जिले के सभी प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी, जिला व प्रखंड स्तरीय तकनीकी समूह के सदस्य शामिल हुए। बैठक की अध्यक्षता जिला शिक्षा समन्वयक रजनीश कुमार ने की। इस दौरान संबद्ध कर्मी विवेक श्रीवास्तव एवं जिला तकनीकी समूह के मास्टर ट्रेनर बलवंत कुमार, राम कुमार व शशिभूषण शाही ने भी महत्वपूर्ण बिंदुओं पर प्रकाश डाला। जिला शिक्षा समन्वयक ने कहा कि बच...