भभुआ, अप्रैल 28 -- (पैनल) भगवानपुर। प्रखंड मुख्यालय सहित विभिन्न विद्यालयों में कार्यकाल समाप्त होने के बाद भी विद्यालय शिक्षा समिति का गठन नहीं किया जा सका है। इस कारण विद्यालयों के विकास व अन्य कार्य में परेशानी हो रही है। विद्यालय के विकास के लिए बैठक नहीं हो रही है। हालांकि पुरानी समिति के सदस्यों से कुछ मामले में सहायता ली जा रही है। लेकिन, सभी सदस्य इसमें रूचित नहीं दिखा पा रहे हैं। चतुर्भुजीनाथ मंदिर के सेवायत की पत्नी का निधन भगवानपुर। प्रखंड मुख्यालय स्थित चतुर्भुजीनाथ मंदिर के सेवायत सुनील अग्रवाल के पत्नी की असाध्य बीमारी से रविवार को निधन हो गया। उनके निधन पर कवि सिपाही पांडेय मनमौजी, पूर्व प्रमुख विनोद अग्रवाल, भागवत सिंह, रामेश्वर लाल, अरुण कुमार अग्रवाल, घुरा माली, मल्लू मल्लाह आदि ने शोक जताया है। मृतक के पुत्र मिठु अग्रवा...