देवरिया, सितम्बर 24 -- देवरिया, हिन्दुस्तान संवाद। मिशन शक्ति अभियान के तहत परिषदीय व कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालयों में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें विद्यालय में अध्यनरत सक्रिय छात्राओं को एक दिन के लिए सांकेतिक रूप में प्रधानाध्यापक बनाया गया और उन्हे प्रधानाध्यापक की कुर्सी पर बैठाकर विद्यालय के पठन- पाठन के बारे में जानकारी दी गई। वहीं प्रधानाध्यापक के रूप में छात्राओं के आदेशों का पालन भी किया गया। बालिका शिक्षा के प्रति बढ़ावा देने व उनकों सामाजिक कुरितियों के प्रति जागरूक करने के लिए 21 से 30 सितम्बर तक जिले के सभी परिषदीय व कस्तूरबा गांधी विद्यालयों में मिशन शक्ति अभियान के तहत महिला सशक्तिकरण कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। मंगलवार को अभियान के तीसरे दिन विद्यालयों में कार्यक्रम का आयोजन हुआ। जिसमें विद्यालय में छात्र...