मुरादाबाद, मार्च 29 -- सड़क हादसों पर अंकुश के लिए स्कूल कालेजों को जागरुक करने की नई पहल हुई है। उत्तर प्रदेश सरकार ने हादसे रोकने के लिए शिक्षण संस्थानों को जागरुक करने का बीड़ा उठाया है। इसकी शुरुआत के तौर पर राजकीय माध्ययिक व उच्च शिक्षण संस्थानों के लिए पहली बार पांच लाख रुपये का बजट जारी किया गया है। इस बजट से दीवारों पर सड़क सुरक्षा का संदेश, वॉल पेंटिंग व नुक्कड़ नाटक आदि गतिविधियां होगी। साथ ही बाइक के साथ हेलमेट न लाने व सीट बेल्ट अभियान चलाकर सड़क सुरक्षा को बढ़ावा दिया जाएगा। ओवरस्पीड व अन्य कारणों से बढ़ रहे सड़क दुर्घटनाएं सरकार के लिए चिंता का विषय बनी हुई है। सरकार ने इसके लिए शिक्षण संस्थानों में गठित रोड सेफ्टी क्लब के लिए बजट जारी किया गया है। जानकारी के अनुसार प्रदेश के 2145 महाविद्यालयों के लिए 28.40 करोड़ रुपये का फं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.