औरंगाबाद, जनवरी 8 -- रफीगंज के विधायक प्रमोद कुमार सिंह ने शहर के कन्या उच्च विद्यालय और आरबीआर प्लस टू विद्यालय का निरीक्षण किया तथा दोनों विद्यालयों की प्रबंध समिति का गठन किया। विद्यालय परिसर में विधायक का प्रधानाध्यापक रवींद्र कुमार और शिक्षकों ने अंगवस्त्र और बुके देकर स्वागत किया। विधायक ने दोनों विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों को शैक्षणिक और प्रशासनिक कार्यों का सुचारू संचालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया और विद्यालयों की समस्याओं की जानकारी ली। उन्होंने विद्यालय की अतिक्रमित भूमि को शीघ्र मुक्त कराने का निर्देश दिया। कन्या उच्च विद्यालय में स्थान की कमी से पढ़ाई बाधित होने के मामले में विधायक ने सीओ से मोबाइल पर बात कर धर्मशाला के पीछे स्थित खाली आम गैरमजरूआ भूमि से संबंधित कागजात उपलब्ध कराने को कहा और भरोसा दिलाया कि विद्यालय संच...