बेगुसराय, जनवरी 19 -- बेगूसराय, हमारे प्रतिनिधि। अपार आईडी को लेकर शिक्षा विभाग ने सख्त रुख अपनाया है। विभाग ने स्पष्ट निर्देश दिया है कि 31 जनवरी तक अपार आईडी एंट्री का शत-प्रतिशत लक्ष्य हर हाल में पूरा किया जाए। इस आदेश के बाद जिले के सभी प्रखंडों में स्कूल स्तर पर गतिविधियां तेज कर दी गई हैं। अपार आईडी का पूरा नाम ऑटोमेटेड परमानेंट एकेडमिक अकाउंट रजिस्ट्री है। यह भारत सरकार द्वारा छात्रों के लिए शुरू की गई 12 अंकों की एक यूनिक डिजिटल आईडी है। इसे नई शिक्षा नीति के तहत लागू किया गया है। इस आईडी का उद्देश्य छात्र के पूरे शैक्षणिक जीवन का डिजिटल रिकॉर्ड एक ही जगह सुरक्षित रखना है। इसके तहत छात्र की मार्कशीट, प्रमाणपत्र, डिग्री, क्रेडिट स्कोर और अन्य शैक्षणिक दस्तावेज डिजिटल लॉकर में सुरक्षित रहते हैं। पढ़ाई के दौरान स्कूल बदलने, बोर्ड बदल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.