वाराणसी, नवम्बर 19 -- वाराणसी। राष्ट्रीय विद्यालयीय तीरंदाजी प्रतियोगिता का शुभारंभ डॉ भीमराव अंबेडकर क्रीड़ा संकुल बड़ालालपुर में बुधवार से हुआ। इसमें देश भर के 1200 बालक बालिका तीरंदाज हिस्सा ले रहे हैं। प्रतियोगिता के आयोजन सचिव /संयुक्त शिक्षा निदेशक दिनेश सिंह ने बताया कि वाराणसी में पहली बार राष्ट्रीय विद्यालयीय तीरंदाजी प्रतियोगिता आयोजित हो रही है। इसमें 28 राज्य, 8 केंद्र शासित प्रदेश और आठ इकाइयों के 1200 बालक बालिका इस प्रतियोगिता में अपने तीरंदाजी का हुनर दिखाएंगे। यह प्रतियोगिता 21 नवम्बर तक चलेगी। उद्घाटन मौके पर ओलंपियन संजीव कुमार सिंह, ओलंपियन सुमंगला, ओलंपियन सत्यदेव प्रसाद सहित तीरंदाजी जगत के नामचीन तीरंदाज मौजूद थे। उत्तर प्रदेश तीरंदाजी संघ के संयुक्त सचिव योगेंद्र राणा और चीफ जूरी बलराम कृष्ण यादव की देखरेख में प्रत...