मुजफ्फरपुर, फरवरी 17 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। विद्यार्थी विज्ञान मंथन के नेशनल कैंप के लिए सूबे के 12 बच्चों का चयन किया गया है। 16-17 मई को आईआईटी गांधीनगर गुजरात में कैंप का आयोजन किया गया है। इसमें कक्षा 6 से 11वीं के छात्र प्रतिभागी होते हैं। राष्ट्रीय स्तरीय कैंप में लिए 12 चयनित छात्रों में मुजफ्फरपुर की बिरला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल की आर्या नंदिनी कक्षा छह की छात्रा भी शामिल है। आर्या नंदिनी की इस सफलता पर प्राचार्य माला भारती ने बधाई देते हुए कहा कि नंदिनी ने अपनी प्रतिभा को दिखाकर हमें गौरवान्वित किया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...