बिहारशरीफ, सितम्बर 15 -- विद्यार्थी परिषद सदैव छात्र हितों के लिए वर्षों से कर रहे हैं संघर्ष : रौशन अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने विवेकानंद सम्मान समारोह सह छात्र संवाद में 20 छात्रों का किया सम्मानित फोटो: राजगीर स्टूडेंट : राजगीर में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के विवेकानंद सम्मान समारोह में शामिल लोग। राजगीर, निज प्रतिनिधि। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के विवेकानंद सम्मान समारोह सह छात्र संवाद में 20 छात्रों को सम्मानित किया गया। राजगीर सरस्वती भवन में आयोजित कार्यक्रम में दक्षिण बिहार के प्रांत संगठन मंत्री रौशन कुमार सिंह ने कहा कि विद्यार्थी परिषद सदैव छात्र हितों के लिए वर्षों से संघर्ष कर रहा है। कश्मीर का लाल चौक पर झंडा फहराने का काम हो या बिहार में चलो चिकन नेक पर आंदोलन का इन सभी में विद्यार्थी परिषद का महत्वपूर्ण योगदान र...