वाराणसी, जनवरी 4 -- वाराणसी। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रो. अशोक गजानन मोड़क के आकस्मिक निधन पर शनिवार को सदस्यों ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद वाराणसी जिला की तरफ से राजातालाब नगर के विश्वकर्मा मंदिर में आयोजित श्रद्धांजलि सभा को जिला संयोजक राजमंगल सिंह ने संबोधित किया। इस दौरान पूर्व प्रांत प्रमुख स्वावलंबी भारत विनय पांडे, दिलीप सेठ, धीरेंद्र शर्मा, शिवम कुमार, अंश विशेन, अजय मिश्रा, ओम प्रकाश राय, सुनील विश्वकर्मा, लालचंद पांडे, बाबूलाल गोड़ आदि लोग उपस्थित रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.