कौशाम्बी, दिसम्बर 11 -- अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने वंदे मातरम की 150वीं वर्षगांठ पर मंझनपुर डायट मैदान में सामूहिक वंदे मातरम गीत गाकर जिले में राष्ट्रभक्ति का संदेश दिया। तत्पश्चात कार्यकर्ताओं ने सैकड़ो की संख्या में वंदे मातरम के उद्घोष के साथ साइकिल यात्रा निकालकर नगर में संदेश राष्ट्र भक्ति का संदेश दिया। मुख्य अतिथि के रूप में जिला विद्यालय निरीक्षक राजेश कुमार सिंह ने साइकिल यात्रा को झंडी दिखाकर रवाना किया। जिला विद्यालय निरीक्षक ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि वंदे मातरम गीत गाते-गाते आजादी के समय न जाने कितने महापुरुषों ने हंसते-हंसते फांसी पर चढ़ गए। हम सभी का यह कर्तव्य है कि वंदे मातरम का अलख जिले भर में प्रत्येक विद्यार्थियों के हृदय में जागने का कार्य करें। जिला संयोजक शिवांशु शुक्ल ने बताया क...