बुलंदशहर, सितम्बर 5 -- नगर क्षेत्र के शैक्षणिक संस्थानों में शिक्षक दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। त्रिवेणी दत्त ब्रह्मचारी सरस्वती विद्या इंटर कॉलेज में शिक्षक दिवस पर आचार्य अभिनंदन समारोह का आयोजन किया गया। शुभारंभ मेरठ प्रांत विद्या भारती के प्रांतीय संगठन मंत्री प्रदीप गुप्ता ने मां सरस्वती एवं महान शिक्षक डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर किया। अध्यक्ष भागचंद लखोटिया, प्रबंधक गिर्राज वार्ष्णेय सहित अनेक वक्ताओं ने विचार व्यक्त किए। विधायक चंद्रपाल सिंह ने महान शिक्षक भारत रत्न पूर्व राष्ट्रपति डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर व्यापक व्याख्यान दिया। प्रधानाचार्य राहुल चौधरी का शॉल ओढ़ाकर स्वागत किया। विद्यार्थियों ने अपने गुरुजनों का सम्मान किया। अध्यक्षता भागचंद लखोटिया ने संचालन प्रदीप ...