नैनीताल, फरवरी 19 -- नैनीताल, संवाददाता। कुमाऊं विवि नवाचार एवं इनक्यूबेशन केंद्र की ओर से गुरुवार को चेली आर्ट्स मल्लीताल स्थित प्री-इन्क्यूबेशन यूनिट में फील्ड एक्सपोज़र विजिट का आयोजन किया गया। जिसमें विद्यार्थियों ने सतत उद्यमिता, प्राकृतिक उत्पाद निर्माण व पारंपरिक वस्त्र तकनीकों का व्यावहारिक अनुभव प्राप्त किया। चेली आर्ट्स की संस्थापक डॉ. किरण तिवारी ने अपने उद्यम की यात्रा साझा करते हुए बताया कि उन्होंने इसकी शुरुआत शौक के रूप में की थी, जो आज सफल उद्यम बन चुका है। इस दौरान प्रो. गीता तिवारी, डॉ. पैनी जोशी उपाध्याय, डॉ. हृदेश कुमार, डॉ. हर्ष चौहान आदि भी रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.