लखनऊ, दिसम्बर 21 -- गोसाईगंज, संवाददाता। गोसाईगंज के चांदसराय गांव स्थित श्री शारदा ग्रुप ऑफ़ इंस्टीट्यूशंस में शनिवार को वार्षिक खेल एवं सांस्कृतिक महोत्सव का आयोजन हुआ। खेल एवं युवा कल्याण मंत्री गिरीश चंद्र यादव व विशेष न्यायाधीश (भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम) विनीत नारायण पांडेय ने कार्यक्रम का उदघाटन किया। उन्होंने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया। वॉलीबॉल,कबड्डी,खो-खो,सोलो डांस,पोस्ट मेकिंग,वॉल पेंटिंग, रेस, शतरंज व कैरम समेत कई प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...