मथुरा, फरवरी 16 -- मथुरा। संस्कृति विश्वविद्यालय का फुटबॉल ग्राउंड रंगों, परंपराओं और रचनात्मकता से सराबोर हो उठा, जब कॉस्ट्यूम पार्टी-यूनिटी इन डाइवर्सिटी (विभिन्न संस्कृतियों की वेशभूषा) थीम पर भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम विश्वविद्यालय में सांस्कृतिक समन्वय और रचनात्मक प्रतिभा का जीवंत उदाहरण बनकर सामने आया। कार्यक्रम का आयोजन संयुक्त रूप से संस्कृति डिपार्टमेंट ऑफ हॉस्पिटैलिटी एंड टूरिज्म, संस्कृति स्कूल ऑफ मैनेजमेंट एंड कॉमर्स, संस्कृति स्टूडेंट्स क्लब 'जायका' तथा स्कूल ऑफ फैशन डिजाइन द्वारा किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन विश्वविद्यालय के वरिष्ठ अधिकारियों की उपस्थिति में हुआ। जनसमूह को संबोधित करते हुए सीईओ डॉ. मीनाक्षी शर्मा ने कहा कि भारत की विविधता ही उसकी सबसे बड़ी पहचान और शक्ति है। उन्होंने कहा कि ...