रांची, मई 3 -- रांची, विशेष संवाददाता। नेशनल यूनिवर्सिटी ऑफ स्टडी एंड रिसर्च इन लॉ (एनयूएसआरएल), रांची के सेंटर फॉर जेंडर जस्टिस (सीजीजे) की ओर से प्रयत्न एनजीओ के सहयोग से अक्षय तृतीया पर रांची के अंगारा प्रखंड के तुरुप गांव में बाल विवाह मुक्त भारत जागरुकता अभियान चलाया गया। उद्देश्य समुदाय को बाल विवाह के हानिकारक परिणामों और बाल विवाह निषेध अधिनियम- 2006, के प्रावधानों के बारे में शिक्षित करना था। एनयूएसआरएल के विद्यार्थियों ने बाल विवाह के प्रभाव को दर्शाते हुए एक नाटक प्रस्तुत किया। मौके पर सूचनात्मक पर्चे वितरित किए गए, जिन पर बीडीओ, चाइल्ड हेल्पलाइन व स्थानीय पुलिस के संपर्क नंबर थे। अंगरा ब्लॉक के बीडीओ ने कार्यक्रम में भाग लिया और ग्रामीणों के साथ एक संवादात्मक सत्र का नेतृत्व किया। ग्रामीणों की भागीदारी के साथ-साथ मुखिया, पर्यव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.