रांची, जुलाई 22 -- रांची, विशेष संवाददाता। मारवाड़ी कॉलेज के एनएसएस ने मंगलवार को 'एक पेड़ मां के नाम' का आयोजन किया। इसके जरिये विद्यार्थियों ने पर्यावरण के प्रति जागरुकता फैलाने का काम किया। मौके पर प्राचार्य डॉ मनोज कुमार ने कहा कि पौधरोपण और पर्यावरण संरक्षण के काम हमें प्रकृति के करीब लाते हैं और भविष्य के लिए एक स्वस्थ वातावरण बनाने में मदद करते हैं। उन्होंने कहा कि कॉलेज में हर सप्ताह पर्यावरण पर आधारित कार्यक्रम किए जाएंगे। पहले दिन पोस्टर निर्माण, भाषण, नारा और निबंध लेखन प्रतियोगिता कराई गई। भाषण में दीपिका राज, दीप अंशु, शिवम प्रजापति विजेता रहे। पोस्टर निर्माण में यति झा, कनक शशि, कृतिका कुमारी, दीप्ति लता और प्राची ने बाजी मारी। निबंध लेखन में दीपा, अक्तिति गुप्ता, रोहित पांडेय और नारा लेखन में सत्या भारती, शिवम प्रजापति, विश...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.