गाज़ियाबाद, अगस्त 2 -- गाजियाबाद। मानवता की ओर एकदम ट्रस्ट ने रक्षा सूत्र अभियान के तहत गोविंदपुरम के इंडिया इंटरनेशनल स्कूल में पौधारोपण किया गया। स्कूल में छायादार और फलदार अर्जुन, नीम, जामुन, पापड़ी, कचनार के पौधे रोपित किए गए। स्कूल प्रधानाचार्य मोनालिसा फर्नांडीज, शिक्षक एवं विद्यार्थियों ने पेड़-पौधों को रक्षा सूत्र बांधकर शपथ ली। हरित भारत अभियान के महानगर अध्यक्ष सुनील सक्सेना ने शपथ दिलाई। संस्था के संस्थापक डॉ. राजीव त्यागी, राज तुलसी, ऋषि ने विद्यार्थियों को पेड़ों का संरक्षण एवं देखभाल करने के लिए प्रेरित किया। धीरेंद्र त्रिपाठी, बबीता त्यागी, डॉ. राजीव त्यागी, रोशन लाल, आरएस तिवारी, शशि, लोकेश, अशोक, योगेश, जिले सिंह तेवतिया, ओमपाल मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.