रांची, दिसम्बर 11 -- रांची। डीएवी बरियातू के पूर्ववर्ती विद्यार्थियों द्वारा विद्यालय परिसर में वस्त्रदान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कक्षा 1 से 9 तथा 11वीं के विद्यार्थियों ने स्वैच्छिक रूप से विभिन्न प्रकार के उपयोगी कपड़ों का दान किया। इन कपड़ों का वितरण जरूरतमंदों के बीच किया जाएगा। प्राचार्य संजय कुमार मिश्रा ने विद्यार्थियों के इस प्रयास की सराहना की। उन्होंने कहा कि अपने संसाधनों को दूसरों के हितार्थ दान करना ही सच्ची मानवीय सेवा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...