रुद्रपुर, मार्च 26 -- खटीमा। सरस्वती एकेडमी के विद्यार्थियों ने बुधवार को लोहियाहेड पावर हाउस का शैक्षिक भ्रमण किया। वार्षिक परीक्षा समाप्त होने के पश्चात विद्यालय प्रबंधन ने विद्यार्थियों को शैक्षिक भ्रमण कराया। बच्चों ने लोहियाहेड पावर हाउस में पानी द्वारा टरबाइन मशीन से किस प्रकार से बिजली का उत्पादन किया जाता है, देखा। यह भी देखा कि किस प्रकार बिजली को तारों के माध्यम से ट्रांसफॉर्मर तक लाने के बाद घरों में उपयोग के लिए भेजा जाता है। विद्यालय की चेयरपर्सन ज्योति पाल ने बिजली उत्पादन में बरती जाने वाली सावधानियों के विषय में बताया। कर्मचारियों ने विद्युत उत्पादन गृह लोहियाहेड के बारे में विस्तार से जानकारी दी। इस दौरान प्रधानाचार्य रामयश सहित अन्य स्टाफ उपस्थित रहा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.