आगरा, अप्रैल 13 -- शहर क्षेत्र के भिटौना स्थित राजकीय हाईस्कूल में शनिवार को विद्यार्थियों को मद्य निषेध के बारे में जागरूक किया गया। उन्हें नशा से सबंधित तमाम जानकारी दी और नशे से दूरी बनाए रखने के लिए कहा। प्रभारी डीआईओएस राजेश यादव ने बताया कि तंबाकू मुक्त शिक्षण संस्थान के स्व मूल्यांकन के तहत विद्यालय में रैली, पोस्टर प्रतियोगिता, शपथ ग्रहण कार्यक्रम कराए जा चुके हैं। विद्यालय के सौ मीटर के दायरे में कोई नशा से संबंधित दुकान का संचालन नहीं होगा। इस दौरान प्रीती माहेश्वरी, समीक्षा सिंह, वर्षा चौधरी, रेशू माहेश्वरी, मोनिका रानी समेत अन्य छात्र छात्राएं मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.