रांची, नवम्बर 27 -- ठाकुरगांव, प्रतिनिधि। न्यू ऑक्सफोर्ड स्कूल, बूढ़ीबागी में संविधान दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसका उद्देश्य विद्यार्थियों को भारतीय संविधान के महत्व और संवैधानिक मूल्यों से अवगत कराना था। कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय के प्रधानाध्यापक राशिद इकबाल ने की। उन्होंने बच्चों को भारतीय संविधान की शक्ति के बारे में बताया जिसने देश की विविधता को एकता में समाहित किया है। इस दौरान कक्षा आठवीं से 10वीं तक के छात्रों के लिए एक भाषण प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिता के सफल प्रतिभागियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान देश के संविधान के प्रति अपनी निष्ठा व्यक्त की और भविष्य में एक जिम्मेदार नागरिक बनने तथा संवैधानिक मूल्यों का सम्मान करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम का संचालन विद्यालय के उप प्रधानाध्यापक फ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.