जौनपुर, फरवरी 13 -- मुंगराबादशाहपुर, हिन्दुस्तान संवाद। न्यू शक्ति कॉलेज के सभागार में गुरुवार को जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग की ओर से संचालित ट्रिपल सी और ओ लेवल प्रशिक्षण योजना में सफल छात्र-छात्राओं का सम्मान समारोह हुआ। शुभारंभ मुख्य अतिथि वाराणसी मंडल की डिप्टी डायरेक्टर शरद प्रकाश श्रीवास्तव, विशिष्ट अतिथि जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी नरेंद्र विश्वकर्मा, संस्थापक रविंद्र बहादुर सिंह तथा राजन सिंह ने दीप जलाकर किया। संचालन राजन सिंह और पूजा सिंह ने किया। इस दौरान मुख्य अतिथि ने कहा कि ईमानदारी, समर्पण और स्पष्ट लक्ष्य निर्धारण के साथ पढ़ाई करने वाले विद्यार्थी ही जीवन की चुनौतियों का सफलतापूर्वक सामना कर पाते हैं। उन्होंने विद्यार्थियों को मेहनत, दृढ़ इच्छाशक्ति और नैतिक मूल्यों को अपनाने की सलाह दी। विशिष्ट अतिथि नरेंद्र विश्वक...