कौशाम्बी, दिसम्बर 26 -- कसेंदा, हिन्दुस्तान संवाद। कादिलपुर स्थित बीबीएस विद्या मन्दिर में शुक्रवार को कक्षा 10वीं एवं 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए आगामी बोर्ड परीक्षाओं को दृष्टिगत रखते हुए विशेष प्रैक्टिकल रिहर्सल कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को विषयवार प्रैक्टिकल परीक्षा की प्रक्रिया से भली-भांति परिचित कराना और उनके आत्मविश्वास को मजबूत करना रहा। विद्यालय परिसर में अलग-अलग विषयों के लिए निर्धारित प्रयोगशालाओं में प्रैक्टिकल अभ्यास कराया गया। विज्ञान, गणित, कंप्यूटर सहित अन्य विषयों के अध्यापकों ने विद्यार्थियों को प्रैक्टिकल परीक्षा के दौरान पूछे जाने वाले प्रश्नों, प्रयोग की विधि, रिकॉर्ड फाइल प्रस्तुत करने तथा समय प्रबंधन से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां दीं। शिक्षकों ने बताया कि नियमित अभ्यास स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.