सहारनपुर, फरवरी 5 -- आरके पब्लिक स्कूल में कक्षा 10 के विद्यार्थियों के सम्मान में आशीर्वाद समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान शिक्षकों ने छात्रों को तिलक लगाकर, शुभाशीष देते हुए पुष्प दिया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने अपने अनुभव साझा करते हुए शिक्षकों के मार्गदर्शन के प्रति आभार व्यक्त किया। इस दौरान प्रधानाचार्य मोनिका कपूर ने कहा कि इस तरह के कार्यक्रम का उद्देश्य बोर्ड परीक्षा की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों को मानसिक संबल, आत्मविश्वास एवं सकारात्मक ऊर्जा प्रदान करना होता है। उन्होंने छात्रों को अनुशासन, परिश्रम और आत्मविश्वास के साथ परीक्षा में सफलता प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान स्कूल चेयरमैन राजेश चौहान और डॉ. कुलदीप राणा ने छात्रों के उज्जवल भविष्य की कामना की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.