रांची, जुलाई 28 -- रांची। विश्व हेपेटाइटिस व प्रकृति संरक्षण दिवस पर सोमवार को एसएस डोरंडा प्लस टू बालिका उच्च विद्यालय में जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों को एक पेड़ मां के नाम के साथ प्राकृतिक संरक्षण पर जानकारी दी गई। हेपेटाइटिस बीमारी के लक्षण, रोकथाम व उपचार के बारे में बताया गया। केंद्रीय संचार ब्यूरो के प्रमुख शाहिद रहमान ने मिशन लाइफ और एक पेड़ मां के नाम 2.0 पर जानकारी दी। कर्मचारी राज्य बीमा निगम के क्षेत्रीय निदेशक राजीव रंजन, वन प्रमंडल के पदाधिकारी गौरव नाथ यादव, जेएन कॉलेज की प्राचार्या डॉ शमशुन मौजूद थीं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...