गुड़गांव, फरवरी 20 -- मानेसर राजकीय बहुतकनीकी मानेसर में नई मशीनरी और उपकरणों का उद्घाटन हुआ गुरुग्राम, कार्यालय संवाददाता। मानेसर राजकीय बहुतकनीकी 0में इलेक्ट्रिकल, मैकेनिकल, वर्कशॉप तथा परीक्षा शाखा की प्रयोगशालाओं में स्थापित नई मशीनरी और उपकरणों का उद्घाटन किया गया। लगभग इकतीस लाख रुपये की लागत से नई मशीनरी और उपकरण निफ्को इंडिया प्राइवेट लिमिटेड द्वारा सीएसआर से संस्थान को उपलब्ध कराए गए हैं। जिससे विद्यार्थियों को बेहतर तकनीकी सुविधाएं और व्यवहारिक प्रशिक्षण मिलेगा। मुख्य अतिथि के रूप में कंपनी के मैनेजिंग डायरेक्टर उदय शंकर, टेक्निकल एजुकेशन डिपार्टमेंट हरियाणा के स्पेशल सेक्रेटरी महावीर सिंह ने विशिष्ट अतिथि के रूप में भाग लिया। साथ ही कंपनी के एजीएम (एचआर, एडमिन एंड आईटी) रविंदर यादव तथा कंपनी सेक्रेटरी भूमि कुमारी उपस्थिति रहे। ...