साहिबगंज, जून 24 -- साहिबगंज। शहर के पोखरिया स्थित मुख्यमंत्री उत्कृष्ट कन्या विद्यालय में विद्यालय स्वास्थ्य एवं कल्याण कार्यक्रम के तहत शोषण, हिंसा व पोक्सो एक्ट से संबंधित विशेष जागरुकता सत्र का आयोजन किया गया। मौके पर कक्षा 6 से 12 तक के कुल 312 छात्राओं ने हिस्सा लिया। उपस्थित छात्राओं को विद्यालय के एम्बेसडरों ने पोक्सो एक्ट के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी। बताया गया कि वर्ष 2012 में भारत सरकार ने पोक्सो एक्ट लागू किया है। पोस्को एक्ट एक विशेष कानून है, जो 18 साल से कम आयु के बच्चों को यौन अपराधों से सुरक्षा प्रदान करता है। इस अधिनियम के तहत यौन उत्पीड़न, शोषण, अश्लील हरकतें, पोर्नोग्राफी और अन्य यौन अपराधों को स्पष्ट रूप से परिभाषित कर सख्त दंड निर्धारित किया गया है। इस कानून की अहम विशेषता है कि यह लड़कियों और लड़कों दोनों के लि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.