छपरा, अक्टूबर 8 -- छपरा, एक संवाददाता। बिहार राज्य एड्स नियंत्रण समिति पटना के तत्वावधान में इंटेंसिफ़ाइड कैंपेन-2025" के तहत सेंट्रल पब्लिक स्कूल छपरा में एचआईवी-एड्स जागरूकता अभियान आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्रों में एचआईवी-एड्स व यौन संचारित संक्रमण के प्रति सही जानकारी और जागरूकता को फैलाना था।कार्यक्रम के दौरान जिला एड्स पर्यवेक्षक अभय दास ने विद्यार्थियों को एचआईवी-एड्स की रोकथाम, सावधानियों और इससे जुड़ी भ्रांतियों के बारे में विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि बिहार राज्य एड्स नियंत्रण समिति व राष्ट्रीय एड्स नियंत्रण संगठन भारत सरकार द्वारा 12 अगस्त से 12 अक्टूबर 2025 तक राज्यभर में इंटेंसिफ़ाइड कैंपेन चलाया जा रहा है।जिसके अंतर्गत विभिन्न तरह के जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। मौके पर सीपीएस ग्रुप के ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.