फरीदाबाद, अप्रैल 12 -- फरीदाबाद। भाकरी स्थित संत आशारामजी बापू आश्रम में चल रहे तीन दिवसीय विद्यार्थी उज्जवल भविष्य निर्माण शिविर शनिवार को भी जारी रहा। मेयर प्रवीण जोशी इसमें बतौर मुख्य अथिति उपस्थित रहीं। यहां साध्वी पूनम ने बच्चों को योग, प्राणायाम, हंसी के प्रयोग और नैतिक शिक्षा दी। आश्रम संचालक राम भाईजी ने बच्चों को आहार, दिनचर्या और अच्छे व्यवहार की बातें बताईं। शिविर में ज्ञानवर्धक प्रतियोगिताएं भी हुईं, जिसमें बच्चों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। हजारों विद्यार्थी दिल्ली-एनसीआर से आकर इस शिविर का लाभ ले रहे हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.