रुद्रपुर, मार्च 27 -- खटीमा। महर्षि विद्या मंदिर में गुरुवार को विद्यार्थियों के ग्रांड पेरेंटस दादा-दादी एवं नाना नानी को सम्मानित किया गया। सम्मान समारोह का शुभारंभ मुख्य अतिथि सभासद संगीता राणा एवं प्रधानाचार्य हेमचंद्र कर्नाटक ने किया। प्रधानाचार्य ने विद्यार्थियों के ग्रांड पैरेंट्स को ज्ञान पुस्तिका 2025 एवं पौधे भेंट कर सम्मानित किया। उन्होंने विद्यार्थियों से कहा कि उन्हें अपने ग्रांड पैरेंटस का हमेशा सम्मान करना चाहिए। उन्होंने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया। इस दौरान रमेश चंद्र पांडेय, बसंती जोशी एवं समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.