बेगुसराय, अक्टूबर 15 -- गढ़हरा (बरौनी),एक संवाददाता। पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय गढ़हरा में केंद्रीय विद्यालय संगठन पटना संभाग के उपायुक्त अनुराग भटनागर व प्रशासनिक अधिकारी भीम कुमार का आगमन हुआ। विद्यालय के प्राचार्य रजनीश कुमार त्रिपाठी ने दोनों अधिकारियों का अंग वस्त्र के साथ हरित स्वागत किया। दीप प्रज्वलन व स्वागत गीत के उपरांत दोनों अधिकारियों ने विद्यालय परिसर का भ्रमण किया। उन्होंने कक्षा 10वीं और 12वीं के छात्र-छात्राओं से संवाद कर उनकी शैक्षणिक गतिविधियों की प्रगति तथा समस्याओं पर चर्चा की। तत्पश्चात शिक्षकों के साथ बैठक में उन्होंने विद्यालय के अकादमिक, खेल एवं सहशैक्षणिक क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्राचार्य रजनीश कुमार त्रिपाठी एवं विद्यालय परिवार को साधुवाद दिया। उन्होंने आगामी सत्र में और बेहतर प्रदर्शन के लिए सभी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.