वाराणसी, दिसम्बर 9 -- वाराणसी, वरिष्ठ संवाददाता। काशी विद्यापीठ में मंगलवार शाम छात्र गुटों में मारपीट हो गई। इस दौरान पिस्टल से फायरिंग करने का आरोप लगा, लेकिन गोली मिस हो गई। पुलिस के पहुंचने पर हमलावर छात्र मौके से फरार हो गए। एलएलएम के छात्र पांडेयपुर निवासी गौरव पटेल की तहरीर पर मोनू सिंह, आलोक उपाध्याय और अंकित मिश्रा पर सिगरा थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है। तीनों आरोपी पूर्व छात्र हैं। गौरव पटेल ने पुलिस को बताया कि परिसर स्थित आचार्य नरेंद्र देव छात्रावास के बाहर वह बैठे थे। शाम करीब पांच बजे तीन युवक उसे घेरकर मारपीट करने लगे। धक्कामुक्की के बीच एक युवक ने पिस्टल निकालकर फायर किया, हालांकि गोली चल नहीं सकी। शोर सुनकर हॉस्टल के अन्य छात्र भी मौके पर पहुंच गए और दोनों पक्षों के बीच मारपीट हो गई, जिससे परिसर में हंगामा की स्थिति ब...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.