वाराणसी, नवम्बर 29 -- वाराणसी। काशी विद्यापीठ के शिक्षकों कर्मचारियों और उनके परिवार के सदस्यों के एसआईआर फॉर्म भरने के लिए कंप्यूटर सेंटर बनाया जाएगा। कुलपति प्रो. एके त्यागी की अध्यक्षता में शुक्रवार को बैठक में यह निर्णय लिया गया। कुलपति ने मुख्य परिसर के सदस्यों के साथ ही सम्बद्ध महाविद्यालयों में भी एसआईआर फॉर्म भरने के लिए कंप्यूटर सेंटर स्थापित करने को निर्देशित किया है। बैठक में उच्च शिक्षा अधिकारी ज्ञान प्रकाश वर्मा, कुलसचिव डॉ. सुनीता पांडेय, सहायक कुलसचिव डॉ. आनन्द कुमार सिंह, राजेश राय आदि उपस्थित रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.