रांची, फरवरी 22 -- रांची, वरीय संवाददाता। विद्यापति स्मारक समिति द्वारा रविवार को सदाबहार चौक स्थित एक होटल में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि पूर्व प्रशासनिक अधिकारी आनंद मोहन ठाकुर, अरुण कुमार झा और समिति अध्यक्ष डॉ. बच्चाराम झा द्वारा महाकवि विद्यापति के चित्र पर माल्यार्पण के साथ हुई। समारोह में मिथिलांचल के पारंपरिक अंदाज में भगवती वंदना और फगुआ गीतों की स्वरलहरियों ने उपस्थित लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। पंडित मुकेश झा और उनकी टीम ने प्रभु श्रीराम, श्रीकृष्ण और शिव को समर्पित गीतों से माहौल को भक्तिमय बना दिया। समाज के लोगों ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर और पारंपरिक व्यंजनों का आनंद लेते हुए भाईचारे का संदेश दिया। इस अवसर पर विनोद नारायण झा बुबूजी सहित समाज के अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।
...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.